Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Draupadi Murmu एनडीए की तरफ से होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

Draupadi Murmu एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी दी. मुर्मू का मुकाबला यशवंत सिन्हा से होगा.

Draupadi Murmu एनडीए की तरफ से होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

द्रौपदी मुर्मू

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: Draupadi Murmu एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी दी. उनका मुकाबला विपक्ष के उम्मदीवार यशवंत सिन्हा से होगा. राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है. हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं.

द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है. मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी."

पढ़ें- President Election 2022: कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव? कौन कर सकता है नामांकन

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?

20 जून 1958 को जन्मीं द्रौपदी मुर्मू साल 2015 से साल 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी हैं. द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में भाजपा में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है. मुर्मू 2013 से 2015 तक भगवा पार्टी के ST मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रही हैं.

पढ़ें- Yashwant Sinha: लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे, मोदी से बनी नहीं, अब विपक्ष के उम्मीदवार बने यशवंत सिन्हा

उन्होंने 1997 में एक पार्षद के रूप में जीतकर और रायरंगपुर, ओडिशा की उपाध्यक्ष बनकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. उसी वर्ष उन्हें भाजपा के एसटी मोर्चा का राज्य उपाध्यक्ष चुना गया. द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में परिवहन और वाणिज्य जैसे विभिन्न मंत्रालयों को संभाला है. उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन आदि जैसे विभिन्न विभागों में भी काम किया है.

पढ़ें- President Elections: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, 19 दलों ने किया समर्थन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement
Advertisement